तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
दुद्धी /सोनभद्र
आगामी नगर निकाय चुनाव व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक नक्शल विजय शंकर मिश्रा ने नगर के प्रमुख मार्ग पर पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी आशीष कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय, क्राइम स्पेक्टर शेषनाथ पाल के साथ थाना दिवस उपरांत दुद्धी के मुख्य मार्गो पर पैदल मार्च किया l इस मौके पर कस्बा इंचार्ज संजय सिंह, उपनिरीक्षक इनामुल हक, दिग्विजय सिंह, सहित पुलिसकर्मी दर्जनों की संख्या में पैदल मार्च में सम्मिलित रहे l






