पुलिस की पिटाई का वाइरल वीडियो आखिर क्यो नही हुई पुलिसकर्मियों पर कोई कार्यवाही

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता/ सोनभद्र

प्रदेश की योगी सरकार पुलिस को पुलिसिंग का पाठ पढ़ा रही है वही जनपद सोनभद्र के पिपरी थानांतर्गत तैनात तीन पुलिस कर्मी मामूली विवाद में तीन लोगों को बुरे तरीके से मारते पीटते दिखाई दे रही है तीन पुलिसकर्मियों का एक बस में सो रहे ड्राइवर व कंडक्टर के साथ मारपीट करते का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल ,वीडियो 14/12/22 की देर रात 01 बजे का बताया जा रहा है, बस नम्बर UP 64 AT — 1697 है जिसमे ड्राइवर व खलासी सोए हुए है और रेनुकूट चौकी क्षेत्र के तीन पुलिसकर्मी उनको पीटते नजर आ रहे है। सारा मामला बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

वही आपको बता दे कि इस पूरे मामले में जनपद सोनभद्र पुलिस के आला अधिकारी इन पुलिस कर्मियों के बचाव में आ गए है उनका कहना है कि इन लोगो ने ढाबा पर खाना खाकर पैसा नही दिया है और ढाबा पर मारपीट भी किया है जिसकी शिकायत मिली थी पुलिस इन्हें पकड़ने गई थी

जब कि हकीकत क्या है आप इस वाइरल हो रहे वीडियो में साफ देख सकते है कि पुलिस से पिटाई खा रहे युवक द्वारा साफ कहा जा रहा है कि मुझे क्यो मार रहे है मेरा क्या कुसूर है और पुलिस लगातार पीटे जा रही है

आपको बता दे कि पूरा मामला दो दिन पहले का है दो दिन पहले के मामले में पुलिस से तीन में से 2 आरोपी का 151 में चालान कर दिया था ।किंतु क्या सरेआम बस के अंदर घुसकर सो रहे तीनो की इस तरह जबरदस्त पिटाई करने का क्या ओचित्य है।

अब इस पूरे मामले में जनपद के आला अधिकारी पूरे मामले पर पर्दा डालकर पुलिस कर्मियों को बचाने में लग गए है और इन तीनो पर पुलिसिया जुल्म की एक और दास्तान लिखने की तैयारी हो रही है जिससे इनके जुल्म की कोई दास्तान किसी से कहने की हिम्मत कोई न कर पाए ।

Leave a Comment