तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
भारत के प्रधानमंत्री पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपाइयों ने बिलावल भुट्टो का फूंका पुतला
पूरे देश में पाकिस्तान की विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी व अमर्यादित भाषा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के नेतृत्व में सोनभद्र के अटल बिहारी बाजपेयी द्वार पर जोरदार प्रदर्शन के बिलावल भुट्टो का फूंका पुतला । भाजपा द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई और सोनभद्र के सदर विधायक भूपेश चौबे विधायक अनिल मौर्या सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी सुभाष चौराहे पर बिलावल भुट्टो को बर्खास्त करने और पाकिस्तान से माफी मांगने की बात कही।







