तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – धनन्जय दुबे
मऊ/जनता इंटर कॉलेज रानीपुर के विगत कई दिनों से पठन पाठन का कार्य सुचारू रूप से संपन्न नहीं हो पा रहा था प्रधानाचार्य द्वारा संज्ञान में लेते हुए अध्यापकों के द्वारा विचार विमर्श हेतु बैठक की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि जो अनुशासनहीनता छात्र है उनको विद्यालय से निष्कासित किया जाए। प्रधानाचार्य द्वारा अनुशासनहीनता छात्रों के अभिभावकों को सूचित करने के उपरांत,दस(10)अनुशासनहीता छात्रों को विद्यालय से निष्कासित किया गया वही प्रधानाचार्य द्वारा लिखित और मौखिक सूचना बैठक की दी गई उसमें सभी अध्यापक गण उपस्थित हुए लेकिन बैठक में तीन अध्यापक सम्मिलित नहीं हुए जैसे में–
(1) रविप्रताप यादव,
(2)प्रदीप कुमार यादव, (3)रविकान्त ये अध्यापक सम्मिलित बैठक में क्यों नहीं हुए यह क्या चाहते हैं कि विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य सुचारित रूप से न हो या अनुशासनहीनता छात्रों के साथ ए भी सम्मिलित हैं ऐसे अध्यापकों पर उच्च अधिकारी द्वारा एवं प्रशासन कार्रवाई करें। और सभी छात्रों का कहना है की पठन-पाठन का कार्य सुचारित रूप से कराया जाए ।





