स्कॉर्पियो सवार ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक युवक की मौके पर मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मऊ

संवाददाता–धनंजय दूबे

मऊ/जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट रानीपुर मार्ग पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामाश्रय पासवान 32 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने बाईक से पूर्वाचल एक्सपेस सर्विस रोड से अपने ससुराल खिरीया जा रहे थे। की अभी वह भुसुआ मोड के पास पहुँचा था । की पलिया के तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो से धर्मेंद्र के बाईक से जोरदार टक्कर मार दिया।स्कार्पियो से टक्कर लगते ही बाईक सवार धर्मेंद्र सड़क किनारे लगे तारो को तोड़ते हुए उस पार जा गिरा । जहाँ गिरते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। तथा टक्कर मरते हुए तेज रफ्तार से स्कोर्पियो भाग निकला। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । सूचना मिलते ही मौके पर रानीपुर थाना अध्यक्ष अपने टीम के साथ मौके पर पहुँचे। और मृतक के घर इसकी सुचना दिए। सूचना मिलते ही मौके पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंचे गए। मृतक के परिजनों के पहुँचते ही पुलिसकर्मियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।मृतक के पिता रामाश्रय ने बताया कि धर्मेंद्र उनका एकलौता पुत्र था। अभी जल्द ही शादी हुई थी और अभी इसका एक 18 माह का लड़का और 8 माह की लड़की थी। अब हमारे साथ इन दुधमुंहे बच्चों का क्या होगा। और हमारा कौन सहारा बनेगा। यह कहते हुए परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। घटना के बाद मृतक के पिता रामाश्रय में रानीपुर थाना में अज्ञात वाहन व वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। वहीं घटना की जानकारी पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Comment