तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चंद्रवंशी की रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति देखी गईं एक्शन में प्रमुख
केतार: केतार प्रखंड प्रमुख महोदया ने रोजगार सेवकों के प्रति रोस ब्यक्त की प्रमुख महोदया के द्वारा प्रखंड कर्मियों के मनमानी एवं सरकारी आदेश के अवहेलना के कारण विकास कार्य प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि आपके द्वारा पत्रांक 1028 दिनांक 21/12/22 को रोजगार सेवक दीपक कुमार जयसवाल को परसोडिह से स्थानांतरित हुए मुकुन्दपुर एवं धीरेन्द्र विश्वकर्मा को मुकुन्दपुर से स्थानांतरित करते हुए परसोडिह 24 घंटे के अन्दर योगदान देने का लिखित आदेश दिया गया था लेकिन एक सप्ताह बित जाने के बाद भी रोजगार सेवकों के द्वारा अपने अपने स्थानांतरित पंचायत में योगदान नहीं दिया गया ना हीं प्रभार का आदान प्रदान किया गया। जो कि साफ तौर पर सरकारी कार्य का अवहेलना है।साथ ही इसके कारण दोनों पंचायतों मनरेगा संबंधित कार्य काफी ठप पड़ा हुआ है रोजगार सेवकों के द्वारा अपने स्थानांतरण का हवाला देते हुए मनरेगा कार्यों को बाधित किए हुए हैं। ऐसी सूचना आम जनता के द्वारा लगातार मिल रही है। अतः उक्त मामले दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए 2 दिनों के अन्दर अवगत कराने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग की।






