तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टमाटर की चटनी और रोटी प्रसूता महिलाओं को खिलाने का मामला शांत ही हुआ था कि अब ऑन डयूटी कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के द्वारा रील वीडियो बना कर पोस्ट करने का मामला सुर्खियों में आ गया है। सीएचओ द्वारा आधा दर्जन वायरल हुए वीडियो को देख लोगो के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है लेकिन एक सवाल भी मन में उठ रहा है कि क्या अस्पताल में अब कोई काम नहीं सिवाय रील बनाने के। रील आईडी पर गौर करें तो जुलाई माह में डयूटी के दौरान वीडियो सूट कर पोस्ट किया गया वहीं कुछ दिन पूर्व भी कई वीडियो पोस्ट किए गए। रील पोस्ट करने के दौरान भी ऑन डयूटी ही दिखाया गया।
चटनी रोटी वाले मामले में मीडिया में दिए बयान में चिकित्सा अधीक्षक शाह आलम ने बताया था कि खाना सप्लाई वाला वेंडर बिना जानकारी दिए उस दिन छुट्टी पर था यानी चिकित्साधीक्षक को कोई जानकारी नही की उनके नाक के नीचे क्या हो रहा है। वहीं अब सीएचओ द्वारा सोशल मीडिया पर ऑन डयूटी रील वीडियो बना रही है।शायद इसकी जानकारी भी चिकित्साधीक्षक को तब होगी जब यह मीडिया की सुर्खियां बनेगी| अब देखना यह है कि अब इसमें अधीक्षक क्या कार्रवाई करते हैं|






