सांसद आदर्श ग्राम नगवा में खूब विकास पर धरातल पे धराशाई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

सामुदायिक शौचालय का समर्सिबल व हाई मास्क लाइट की बल्ब खराब
दुद्धी/ सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत ब्लाक क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्राम नगवा को 2014 में तत्कालीन सांसद छोटे लाल खरवार ने गोद लिया था। ताकि क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक एवं भौतिक बुनियादी ढाँचे के विकास हो। इस दौरान यहां कई कार्य हुए लेकिन आज धरातल पर धराशाई नजर आ रहे है। ग्रामीणों के लिए बैंक का बीसी प्वाइंट , पोस्ट ऑफिस बैंक लेकिन सप्ताह में एक ही दिन खुलते है। शौचालय आज भी अधूरे है,पेय जल की सुविधा के लिए बना लाखो रुपए का पानी टंकी शो पीस में खड़ा है।मनरेगा के कार्य चल रहे है लेकिन मजदूरों की अधिकता से काम कम पड़ रहा है। आदर्श गांव के ग्रामीण व वार्ड सदस्य फुलकेश्चर शीतला प्रसाद ओम प्रकाश सोभनाथ रामकेश नंदू गुप्ता आदि ने बताया कि गाव की समस्याओं को ग्राम प्रधान या सम्बन्धित अधिकारियों को बताया जाता है तो समाधान का आश्वासन देते है लेकिन वर्ष बीत जाता है समस्या जस की तस रहती है।ग्रामीणों को शौच के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है यहां प्रातः कालीन लंबी लाइन लगती है और पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है,समर्सिबल एक वर्ष से खराब है और हैंडपंप बहुत कम पानी देता है,हमलोग दूर से बाल्टी में पानी लेकर आते है जिसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन आज तक ठीक नहीं हुआ।गांधी मैदान में लगा विधायक कोटे से हाई मास्क लाइट आठ चाईनीज ब्लड है लेकिन दो ही जलता है जिससे पर्याप्त रौशनी नहीं मिलती और लोग रात्रि में परेशान रहते है।इसी ग्राउंड पर यहां शाम को नवयुवक खेल कूद व्यायाम आदि करते है लेकिन करीब छ माह से यहां पर्याप्त रौशनी नहीं है जिसकी शिकायत भी की गई लेकिन कुछ खास बदलाव नहीं हुए। ग्रामीणों ने कहा आदर्श गाव में विकास खूब हुए लेकिन धरातल पर धराशाई है और हमारी समस्याओं का निस्तारण नहीं होता।
बतादे कि शुक्रवार को नगवा ग्राम में ग्राम चौपाल कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन अपरिहार्य कारणों से नहीं लग सका।

Leave a Comment