पुलिस कम्युनिटी के तहत शीत लहर में कम्बल का वितरण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सन्दीप शर्मा

अनपरा / सोनभद्र

अनपरा थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह ने कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पड़ रही कड़ाके कि ठंड एवं शीतलहर से गरीबों, बुजुर्गों और असहाय लोगों के बचाव के लिए रविवार को कुलडौमरी के खोरिया में कंबल वितरण किया।

इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि इन दिनों लोगों को सर्दी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। दिन में भी बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है जबकि रात में हालात और भी ज्यादा खराब हो रही है। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया स्थानीय लोगो में थाना प्रभारी के नेक कार्य की सराहना की जा रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]