तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
रेणुकूट / सोनभद्र
पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चन्देल ने कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पड़ रही कड़ाके कि ठंड एवं शीतलहर से गरीबों, बुजुर्गों और असहाय लोगों के बचाव के लिए कंबल वितरण किया।क्षेत्राधिकारी पिपरी अपने कार्य के बदौलत न्यायप्रिय आम जनमानस में अपनी उत्कृष्ट छवि के लिए जाने जाते है इस कड़ाके की ठंड में बुजुर्ग व जरूरतमंद लोगों को सर्किल ऑफिस के बाहर ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किया वही कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी झलकती दिखाई पड़ी ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चन्देल ने कहा कि इन दिनों लोगों को सर्दी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। दिन में भी बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है जबकि रात में हालात और भी ज्यादा खराब हो रही है। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया स्थानीय लोगो में क्षेत्राधिकारी के नेक कार्य की सराहना की जा रही है ।वही कम्बल वितरण के दौरान थानाध्यक्ष पिपरी मय हमराही के साथ मौजूद रहे।







