तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
विंढमगंज/दुद्धी/सोनभद्र ।दुद्धी ब्लाक के हरनाकछार में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को एस बी सी सी फुलवार टीम व के जी एन विंढमगंज के बीच खेला गया। जिसमे फुलवार की टीम ने विपक्ष टीम को 6 विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। फुलवार के आल राउंडर खिलाड़ी उदय कुमार मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। 12-12 ओवर के मैच में टॉस जीत कर फुलवार के टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए विंढमगंज की टीम ने 12 ओवर में 154 रन का स्कोर दिया था वही जवाब में उत्तरी फुलवार के टीम ने निर्धारित12 ओभर में 6 विकेट से जीत हासिल कर लिया। जिसमे उदय कुमार में शानदार 24 गेंद में 65 रन बनाया तथा सुदामा कुमार ने तथा सुदामा ने भी 14 गेंद पर 28 रन बनाया वही शौरभ श्रीवास्तव ने अंतिम ओभर में छक्का मारकर जीत अपने नाम कर अगले चक्र में प्रवेश कर गया। टीम में कैप्टन शिवम् श्रीवास्तव नितेश कुमार सौरभ श्रीवास्तव गोलू सुदामा सिकंदर उदय आदित्य अनुज मनोज अंशु मुकेश रविंदर मंटी व गुलाब सामिल रहे।






