दुद्धी से मक्का मदीना,उम्रा के लिए रवाना तबरेज आलम अपने जीवनसाथी बेगम रेशमा के साथ,अपने वतन के लिए दुवा करेंगे-तबरेज,रेशमा
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र।।दुद्धी की सरजमीन से अरब के मक्का मदीना की सरजमी पर उम्रा के लिए आज दिन शुक्रवार को लगभग 5 बजें अपने निवास स्थान से तबरेज आलम गुड्डू (वकील) अपने जीवनसाथी वाईफ रेशमा खातून के साथ उम्रा के लिए रवाना हुए।आलिजनाब तबरेज आलम ने वार्ता के दौरान बताए कि कल दिन शनिवार को लख़नऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से साढ़े ग्यारह बजे अरब के लिए उड़ान करेगी।
वकील तबरेज आलम जाते वक्क्त अपने माँ बाप और अपने चच्चा अब्बास से मुलाकात कर उम्रा के सफर के लिए दुवा करवा रवाना हुए।
वकील तबरेज आलम साहब ने कहा कि पूरे मुल्क के अमनो सुकून के लिए दुवा करेंगे खासकर दुद्धी नगर के आपसी भाईचारा एकता अखण्डता साथ इंसानों की मिल्लत के लिए दुवा करेंगे मक्की मदनी की चौखट के उस दरों दयार पर सिर रखकर दुवा करेंगे।






