दो बाइकों की टक्कर में दो पोस्ट ऑफिस कर्मी हुए घायल, दोनों का पैर टूटा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई ,टक्कर होने से एक बाइक पर सवार दो पोस्टऑफिस कर्मी क्रमशः गढ़दरवा प्रभारी रूप कुमार सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी गोरखपुर , व अभिषेक पुत्र रामलगन निवासी संत कबीर नगर पोस्ट ऑफिस डुमरा प्रभारी दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। डुमरा प्रभारी अभिषेक ने बताया कि सामने से आ रहे नशे में धुत्त तेज रफ्तार बाइक चालक की वजह से यह दुर्घटना हुई है। वही घायल अवस्था दोनों को इलाज हेतु दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में दोनों पोस्टऑफिस कर्मियों का बायां पैर टूट गया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]