धुरकी प्रखंड में चेकडैम निर्माण में हो रहा घटिया सामग्री का उपयोग

IMG-20230301-WA0003

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

गढ़वा धुरकी क्षेत्र के केतमा गांव में दो करोड 21 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है चेकडैम । केतमा गांव के दुलारी नदी में एक चेकडैम , व पनियाही नदी में दो चेकडैम का निर्माण किया जा रहा है। विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव व रामप्रवेश गुप्ता ने घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि यह तीनों चेक डैम 70,70 लाख की लागत से बनवाया जा रहा है जिस में निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है जिससे किसानों का 100 एकड़ कृषि भूमि को सिंचित कर सकें लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में जंगल के घटिया पत्थरो अवैध खनन बालू वह सीमेंट भी लोकल प्रयोग किया जा रहा है इससे पानी के तेज रफ्तार से चेक डैम का बहाव हो सकता है फिर वही का वही हाल बना रहेगा। दोनों विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि जंगल से अवैध पत्थर का जोर सोर से उठाओ किया जा रहा है और चेक डैम में घटिया किस्म का पत्थर का प्रयोग किया जा रहा है वही बालू भी घटिया किस्म का प्रयोग किया जा रहा है बालु में ज्यादातर मिट्टी का मात्रा है उस बालू और पत्थर से चेक डैम बनाया जा रहा है तो देख सकते हैं कि कितना दिन चेक डैम रह सकता है रामप्रवेश गुप्ता ने बताया कि चेक डैम के आसपास बड़ा बड़ा सखुआ का पेड़ का भी अवैध कटाव किया गया है दोनों विधायक प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार के घटिया सामग्री का प्रयोग नहीं होने देंगे।और अवैध बालू पत्थर का प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि इसकी सूचना बिभाग को देंगे और रोक नहीं लगा तो हम सभी आंदोलन करेंगे ।

About the Author

Leave a Reply