इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

केंद्र सरकार ने इस्लामी उपदेशक डॉ. जाकिर नाइक के नेतृत्व वाले इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर लगे प्रतिबंध को अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया है. गृह मंत्रालय ने 13 नवंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. इसमें आईआरएफ को विधिविरुद्ध संगठन घोषित करते हुए प्रतिबंध को पांच साल तक जारी रखने का निर्देश दिया गया है. संगठन पर मौजूदा प्रतिबंध की अवधि 14 नवंबर 2026 को समाप्त हो रही थी.

गृह मंत्रालय ने भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना में कहा है कि आईआरएफ की गतिविधियां देश की सुरक्षा, शांति, सांप्रदायिक सौहार्द और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने के लिए अहितकर हैं. केंद्र सरकार ने विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) की धारा 3 के तहत यह कार्रवाई की है.

Leave a Comment