दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

 

● नेहरू जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद, कांग्रेस नेताओं ने समाधि स्थल पहुंचकर किया नमन

● ‘नेहरू बदनाम नहीं होंगे’, कांग्रेस बोली- इतिहास से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ तैयार है कवच

● राहुल बोले- कांग्रेस गिग वर्कर्स को मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहती है, भाजपा अरबपतियों को फायदा पहुंचा रही, हैदराबाद में बाइक रैली में शामिल हुए

● पित्रोदा बोले- मोदी से मेरे निजी रिश्ते राजनीति से अलग, पीएम हमेशा अपनापन दिखाते हैं, राहुल की तरह मेरा फोन भी टेप हो रहा

● गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर सोनिया गांधी का दावा बिल्कुल गलत, सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक ने सोनिया गांधी की किताब में आग लगने के कारण को विवादास्पद बताने वाले हिस्से को खारिज किया

● AI का बुलबुला कभी भी फूट सकता है, भारत को सतर्क रहने की जरूरत, अर्थशास्त्री स्टिग्लिट्ज ने चेताया, अगले तीन साल में AI इंसानों को मिटा सकता है, नोबेल विजेता हिंटन ने कहा- हम उसे नियंत्रित नहीं कर पाएंगे, वह खुद फैसले लेने लगेगा

● विदेश मंत्री जयशंकर बोले- 1980 के दशक में भारत ने मौका गंवाया, चीन आगे निकल गया, राजीव गांधी को ठहराया जिम्मेदार

● मथुरा में 17 को भाजपा का बड़ा जमावड़ा, योगी, नितिन नवीन से लेकर तावड़े तक होंगे शामिल, यूपी चुनाव पर होगा महामंथन

● विलय की चर्चाओं से थक चुकी हूं, अब बस बहुत हुआ, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, एनसीपी विलय पर लगा ब्रेक

● एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर लगा विराम, लेकिन क्या एनडीए में शामिल हो सकते हैं शरद पवार

● बहू को जिताने के लिए चुनावी रैली में कलमा पढ़ने लगे सात बार विधायक रह चुके भाजपा नेता, चुरू में जनसभा के दौरान राजेंद्र राठौड़ ने पढ़ा इस्लाम का कलमा, उनकी बहू जिला परिषद चुनाव लड़ रही हैं

● सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद सीबीआई का बड़ा एक्शन, महादेव सट्टा ऐप के छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी

● मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर चलती एसी बस में लगी आग, 20 फीट ऊंची उठीं लपटें, मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रहे 40 यात्रियों ने भागकर बचाई जान

● मध्य प्रदेश के खरगोन में 25 दिन में दूसरी बार भूकंप, तीव्रता 4.5 रही, तीन से चार सेकंड तक हिली धरती, लोग घरों से निकले, स्कूली बच्चों को मैदान में पहुंचाया गया

● व्यापार समझौते पर भारत को अन्य देशों के मुकाबले कम टैरिफ लगाने की अमेरिका की पेशकश, डील के लिए छटपटा रहा अमेरिका

● अक्टूबर में ऑटो सेक्टर की रफ्तार बरकरार, कार, बाइक और थ्री-व्हीलर की बिक्री में दोहरे अंकों की वृद्धि

● अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी, कम्युनिकेशन सिस्टम फेल होने से आठ हजार उड़ानें रद्द, 15 लाख यात्री एयरपोर्ट पर फंसे

● मौसम का यू-टर्न, 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, पांच डिग्री तक गिर सकता है पारा

● अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को दिया 338 रन का लक्ष्य, उस्मान का शतक, काव्य ने झटके चार विकेट

Leave a Comment