होली एवं शबे बारात पर्व शांति पूर्ण मानने को लेकर की गई शांति समिति की बैठक

IMG-20230302-WA0017

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

होली पर्व के बाद रामनवमी पर्व में होने वाले मेला व जुलूस पर भी डीएसपी ने डाला नजर एवं आग जनी हेतू बचाव के लिए पानी टैंकर उपलब्ध रखें मुखिया

केतार डीएसपी प्रमोद केसरी एवं थाना प्रभारी संतोष कुमार की उपस्थिति में बीडीओ मुकेश मछुआ के अध्यक्षता में होली एवं सब्य बारात की त्योहार को शांति पूर्ण मानने को लेकर दोनों समुदायों के बीच थाना परिसर में की गई शांति समिति की बैठक, बीडीओ मुकेश मछुआ ने कहा कि मुझे योगदान दिए हुए लगा भाग डेढ़ वर्ष हो गया और इस दरमियान और जगहों की अपेक्षा इस क्षेत्र में कहीं कोई त्योहार को लेकर अप्रिय घटना की स्थिति नहीं बना उन्होंने कहा कि मुझे काफी खुशी तब होती है जब क्षेत्र में शांति पूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न होता है, वहीं डीएसपी प्रमोद केसरी ने मुस्लिम पर्व स्ब्य बारात को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि शांति पूर्ण तरीके से पर्व मनाए किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी मिले तो तुरंत इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को दें थाना प्रभारी को दें। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर डीजे व अश्लीलता पूर्ण गाने प्रतिबंध रहेगा, एवं संवेदन शील जगहों पर शांति समिति के लोग उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने सड़क सुरक्षा पर वाहन चालकों से अपील किया कि शराब पीकर वाहन ना चलाएं और जीवन रक्षा के लिए हेलमेट की उपयोग जरूर करें, थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि अक्सर पर्व त्योहार के समय असमाजिक तत्वों के लोग शांति भंग करने के लिए तरह तरह कि अफवाहें फैलाई जाती है इस पर विशेष ध्यान ना दें इसकी सूचना पुलिस को दें तत्परता के साथ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, विधायक प्रतिनिधि हेमंत पाठक, (मुखिया प्रमोद कुमार, मुन्नी देवी, श्याम सुन्दर बैठा) सुरेश प्रसाद, विक्रमा सिंह,रामविचार साहू, बिन्दु राम,अली हुसैन, जस्मुदीन अंसारी, विमलेश पासवान अन्य उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply