अर्टिगा कार गड्ढे को बचाने में रोड से 200 मीटर खेत में जा गिरी जिससे बाल-बाल बचे लो

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/ सोनभद्र।नेशनल हाईवे एनएच 75 राष्ट्रीय रीवा रांची मार्ग पर आए दिन घटना दुर्घटना होते जा रही है और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने अपने आंखों को बंद करके रखे हैं।
राष्ट्रीय रीवा रांची मार्ग एनएच 75के पास ग्राम पंचायत कोलिन्डुबा के पास बना गड्ढे को बचाने में दुद्धी की ओर से आ रही स्विफ्ट कार और अर्टिगा कार दोनों आपस में ही टकरा गई अर्टिगा कार ऐसे आपस में टकराए की नेशनल हाईवे से लगभग 200 मीटर पटरी से दूर जा पलटी एक्सीडेंट होने का कारण यह है कि दोनों तरफ से चढ़ाई है और चढ़ाई पर गड्ढा बना हुआ है गाड़ी वाले स्पीड में जाते हैं और एकाएक गड्ढा देखने के बाद गाड़ी का ब्रेक मारते हैं और पीछे से आ रही गाड़ी टकरा जाती हैं।
इस गड्ढे को लेकर खबर कई बार चलाया गया लेकिन उसके बावजूद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और उच्च अधिकारियों ने अपने आंख पर पट्टी बांधकर बैठे हुए हैं और महीने में दो-तीन घटना होती जा रही है।
दोनों गाड़ी दुद्धी की ओर से आ रही थी और अचानक पहले वाला गाड़ी गड्ढे को देखकर ब्रेक लगाया और पिछली गाड़ी काफी स्पीड में थी और अगले स्विफ्ट कार में धक्का मारते हुए नेशनल हाईवे से 200 मीटर खेत में जा गिरी जिसमें बाल बाल बचे बैठे दोनों गाड़ी का सवारियों को किसी तरह का कोई दिक्कत नहीं है।
आर्टिका गाड़ी नंबर jh 01cj0942 और स्विफ्ट कार नंबरup 70Eu2817 है ।

Leave a Comment