तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार प्रखंड अंतर्गत बालीगढ़ पंचायत के दासीपुर टोला में सरकारी भूमि के खाता संख्या 285 प्लॉट 774 रकबा 0.28 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने हेतू अंचल कार्यालय का पत्रांक संख्या 481 दिनांक 21/12/22 पत्रांक 10 दिनांक 16/1/23 पत्रांक 17 दिनांक 19/1/23 एवं पत्रांक 37 दिनांक 7/2/23 को नोटिस निर्गत की गई थी परन्तु अभी तक अतिक्रमण कारियों द्वारा अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया अतः पुनः 11/3/23 को अंचलाधिकारी कार्यालय का पत्रांक 92 दिनांक 6/3/23 के आदेशानुसार केतार अंचल अंतर्गत सरकारी भूमि पंचायत बलीगढ़ टोला दसीपुर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अंचलाधिकारी केतार अंचल अमीन एवं थाना प्रभारी के साथ अंतिम चेतावनी अतिक्रमणकारियों सुखदेव विश्वकर्मा, सुमंत विश्वकर्मा, रामाधार विश्वकर्मा, को अतिक्रमण मुक्त करने हेतू दिया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी मुकेश मछुआ ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस दिया गया और आज जमीन का मुवायना भी किया गया जिसमे ग्रामीण भी उपस्थित हैं कुछ अतिक्रमणकारी भाग गए कुछ उपस्थित हैं तो ऐसी स्थिति में विधि व्यवस्था शांति बनाए रखने के लिए पुनः अनुरोध करते हैं की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दें, अन्यथा बाध्य हो कर कानूनी प्रक्रिया के तहत विधि व्यवस्था संधारण करते हुए शक्ति रूप एवं प्रशासनिक बल प्रयोग कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर लेंगे।
मौके पर सीओ मुकेश मछुआ, अमीन नवल किशोर तिवारी, राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश राम, प्रभारी थाना प्रभारी संजय हेंब्रम, सुमंत विश्वकर्मा, सुखदेव विश्वकर्मा, रामाधार विश्वकर्मा, लाल बहादुर साह, रामानंद पासवान, ईश्वर बैठा, बजरंगी साह, जयंत विश्वकर्मा, धनेश्वर सिंह उपस्थित थे।






