तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
विंढमगंज/ सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में आज विद्यालय प्रांगण से नव वर्ष मंगलमय की कामना के लिए विद्यालय में अध्ययनरत भैया बहनों के साथ बाजार के विभिन्न मार्गो में प्रभात फेरी निकाली गई, प्रभात फेरी के दौरान नूतन वर्ष में आपका हार्दिक अभिनंदन है के जयघोष लगाए जा रहे थे साथ ही साथ “भारत माता से प्रेम हो, बुरे कार्यों से हम विरत हो, यह शुभ नूतन वर्ष सभी के लिए कल्याणकारी हो। के गीत ध्वनि विस्तारक यंत्र पर बजाए जा रहे थे यह प्रभात फेरी विद्यालय प्रांगण से निकलकर मुड़ीसेमर रोड, रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग, सुभाष तिराहा, हलवाई चौक होते हुए थाना तिराहा से पुनः वीआईपी गली, अपर बाजार, रामलीला ग्राउंड, आदर्श नगर रोड होते विद्यालय प्रांगण में पहुंचा यहां पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार वर्ष का शुभारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है यह सृष्टि के आरंभ का दिन है। भारतीय कालगणना उसी दिन से प्रारंभ होती है। हमारे दैनिक संकल्प में कहा जाता है आज से हम सभी हिंदुस्तान के वासी विक्रम संवत 2080 में प्रवेश कर रहे हैं जिसका हम सभी लोग हार्दिक स्वागत करते हैं,
इस दौरान विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा मिलने वाले ग्रामीणों को तिलक व अक्षत लगाकर नव वर्ष की हार्दिक मंगल कामना कर रहे थे। समस्त गुरु जन छात्र छात्राओं के साथ चल रहे थे।





