समिति के द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगो को हिंदू नववर्ष मंगलमय की बधाई दिया गया
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
विंढमगंज /सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के झारखंड बॉर्डर पर स्थित मंदिर महावीर जी हनुमान मंदिर के प्रांगण से आज लगभग 11:00 बजे रामनवमी सेवा समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में महावीरी झंडा लगाए दर्जनों मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया जिसमें ध्वनि विस्तारक यंत्र से मधुर मधुर जय श्रीराम जय श्रीराम एक ही नारा एक ही नाम का जय घोष हो रहा था और क्षेत्र के लोगों को हिंदू नव वर्ष की बधाई दिया गया इस दौरान स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह मौके पर मौजूद थे।
आज चैत्र नवरात्र का प्रथम दिन को बीते कई वर्षों से रामनवमी सेवा समिति के द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत रांची रींवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महावीर जी मंदिर के प्रांगण से दर्जनों मोटरसाइकिल में महावीरी झंडा लगाए हुए युवाओं की टोली ने बाइक जुलूस शोभा यात्रा निकाला गया। यह बाइक जुलूस रेलवे स्टेशन तिराहा, थाने के सामने से होते हुए हलवाई चौक, सुभाष तिराहा, मुड़ीसेमर तिराहा, पटेल नगर चौराहा, मेदनीखाड़, धूमा, केवाल, कोलिन डूबा, घिवही होते हुए रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से हरनाकछार, सलैयाडीह कोन मोड़ बस स्टैंड से होते हुए धरतीडोलवा सहित झारखंड राज्य के बिलासपुर, मकरी से जय श्री राम के नारों के साथ पुनः बाइक जुलूस हनुमान मंदिर के प्रांगण में पहुंचा बाइक जुलूस को समाप्त किया गया। चैत्र नवरात्र पर रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर झारखंड बॉर्डर से लेकर कोन मोड सलैयाडीह चौराहे तक रोड के दोनों तरफ भगवा झंडा लगाए जाने से पूरा विंढमगंज नगर के साथ साथ विंढमगंज क्षेत्र भगवामय और भक्ति मय वातावरण की मधुर ध्वनी से गुज रहा था आज नवरात्रि का पहला दिन बहुत ही मनोरम दृश्य नजर आ रहा था,इस बाइक जुलूस में ओम प्रकाश यादव, उज्जवल केसरी, हर्षित प्रकाश, अमित चंद्रवंशी, आदित्य गुप्ता, सत्यम जयसवाल, सुमन गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, उदय जायसवाल, जिते शर्मा ,लव कुश चंद्रवंशी, समर गुप्ता, विजय गुप्ता, डीसी मद्धेशिया,अमरेश केसरी, राजू गुप्ता अनूप गुप्ता, पंकज मद्धेशिया, प्रेमचंद कुशवाह, निक्कू ,उदय जायसवाल, अनिल साहू,सहित दर्जनों लोग बाइक जुलूस में शामिल रहे इस बाइक जुलूस में शामिल लोगों को समाज सेवी रघुवर केसरी मिष्ठान भंडार के तरफ से मिठाई समोसे का जलपान कराया गया।






