प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य विकास अधिकारी से समसामयिक विभिन्न विभागीय विषयों पर चर्चा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। ग्राम पंचायत – ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के प्रतिनिधि मंडल ने समिति के अध्यक्ष सूर्यभान राय की अध्यक्षता में नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य से औपचारिक मुलाकात की।
समिति ने जनपद में योगदान करने पर बुके देकर उनका स्वागत किया। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य विकास अधिकारी से समसामयिक विभिन्न विभागीय विषयों पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण हेतु सहयोग की अपेक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने शासन द्वारा चलाए जा रहे व्यक्तिगत लाभार्थीपरक परियोजनाओं विशेषकर आवास योजना में प्रतिदिन आ रही ढेरों शिकायतों पर चिंता जाहिर की एवं पारदर्शिता रखने का आग्रह किया। संगठन की ओर से मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष सचिवों का पक्ष रखा गया और आवास योजना की वास्तविकता से अवगत कराया गया साथ ही साथ सचिव संगठन की ओर से उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। इसके उपरांत प्रतिनिधि मण्डल ने जनपद में नवनियुक्त जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज से भी औपचारिक मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम विकास अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी, पवन पांडे, कंचन कुमार जायसवाल, शिव प्रकाश त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद, संजय यादव, सुरेश यादव एवं आलोक चौबे इत्यादि मुख्य रहे।

Leave a Comment