तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। जनपदीय पुलिस टीम ने चोरों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए एक बाल अपचारी सहित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को पत्र प्रतिनिधियों को दी। बताया गया कि स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना नोनहरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने टावर की बैटरी चोरी करने वाले चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक बाल अपचारी व पांच अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिकअप, एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया। वहीं पुलिस टीम ने अभियुक्तों की निशानदेही पर टावर की सात चोरी की बैटरी बरामद किया।
उल्लेखनीय है कि गत 24 मार्च को वादी सत्य प्रकाश मिश्रा पुत्र पशुराम मिश्रा निवासी सिलाईच थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर की तहरीर पर थाना नोनहरा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था पुलिस टीम घटना का पर्दाफाश करने में लगी हुई थी। स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना नोनहरा की संयुक्त टीम ने मुखबीर की सूचना पर सोमवार 03 अप्रैल को मिली। टीम ने चोरी की सात टावर की बैटरी व घटना मे प्रयुक्त पिकअप, एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के साथ जनपद के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।






