स्कूल परिसर में शौचालय निर्माण का शिलान्यास करते प्रमुख, मुखिया व अन्य

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार प्रखंड के चर्चित स्कूल लोहिया समता हाई स्कूल के प्रांगण में दिन बुधवार को 15 वीं वित से दो लाख उन्चास हजार के लागत से निर्मित होने वाला शौचालय निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास समारोह, सर्व प्रथम प्रमुख चंद्रावती देवी, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, प्रिंसिपल दिलेश मेहता, शिक्षक जवाहर दुबे, गौतम पाल ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना कर एवं नारियल तोड़ कर किया, इस दौरान प्रमुख चंद्रावती देवी ने कहा कि,उचित स्वच्छता सुविधाएं शौचालय स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है क्योंकि वे लोगों को अपने कचरे का उचित तरीके से निपटान करने की अनुमति देती है, एवं पर्यावरण को दूषित होने से रोकती है। तथा छात्र एवं खासकर छात्राओं की मान सम्मान के लिए स्कूल परिसर में शौचालय होना अनिवार्य है। वहीं मुखिया प्रमोद कुमार ने कहा कि मैं इस स्कूल से से ही शिक्षा प्राप्त किया हूं और सन् 2000 में मैट्रिक परीक्षा परिणाम के बाद आज मुझे छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए जो मौका मिला है शौचालय निर्माण कराने की मुझे काफी खुशी हुई चुकी जिस स्कूल से शिक्षा प्राप्त हो उसी स्कूल में सेवा करने का मौका मिले तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में बने शौचालय को बेकार पड़ने से यहां इस स्कूल के लग भग 350 छात्र/ छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस लिए पंचायत चुनाव से पूर्व मैने ठान लिया था की मेरे पंचायत के जनता जनार्दन ने जन आशीर्वाद दिया तो सबसे पहले मैं लोहिया समता हाई स्कूल में शौचालय निर्माण कराऊंगा जिसका आज आधारशिला रखा गया। मौके पर प्रमुख चंद्रावती देवी, मुखिया प्रमोद कुमार, हेमंत पाठक सुरेंद्र प्रसाद, उदय प्रसाद, गौतम पाल,दिलेश मेहता, जवाहर दुबे, अखिलेश प्रसाद,अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment