तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
ब्लाक संसाधन केंद्र दुद्धी के प्रांगण में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/ जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के तत्वाधान में बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती समारोह मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता भाउराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ अजय कुमार के द्वारा किया गया आज आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आर सागर प्रोफेसर काशी हिंदू विश्वविद्यालय रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विशाल पासवान नायब तहसीलदार तहसील दुद्धी रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा शिक्षा उच्च शिक्षा एवं शोध परक चिंतन समाज का संगठित होना संभव ना हो पाएगा सही दिशा में संघर्ष के साथ प्रगति करें इसके लिए जाने का प्रयास करें। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षिका आराधना के द्वारा तैयार कराया गया बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विषय पर आधारित मनमोहक रूप से प्रस्तुत किया गया । अन्य वक्ताओं में श्री सत्यनारायण कन्नौजिया, श्री श्रवण कन्नौजिया, श्री तेजप्रताप मौर्या , श्री ज्ञानचंद जी द्वारा बाबासाहेब के जीवनी और उनकी विशेषता योग्यता और विश्व स्तर पर मिल की ख्याति का जिक्र किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष श्री अवधेश कन्नौजिया, नीरज कुमार, अरुण कन्नौजिया, डॉक्टर अजय कुमार के द्वारा मुख्य अतिथि एवं श्री बालचंद सेवानिवृत उप लैंगिक अधिकारी वन विभाग को मोमेंटो अंगवस्त्रम एवं संविधान दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बार संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री कुलभूषण पांडेय अधिवक्ता एवं श्री रामपाल जौहरी अधिवक्ता, समाजसेवी अमरनाथ जयसवाल, हरिओम वर्मा , राजेश कन्नौजिया, रवि, रेनू कन्नौजिया, संगीता देवी,वंदना कुशवाहा, प्रियंका, साधना, संगीता भारतीय आदि सकड़ो की संख्या में सदस्य एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अवधेश कनौजिया ने किया।







