छात्र और छात्राओं ने दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर नमन भी किया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती एमएन बालिका महाविद्यालय सरदारपुर ( क्यामपुर) में बड़े धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर छात्र और छात्राओं ने दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर नमन भी किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्मृति गौतम ने कहा कि देश में आज अम्बेडकर जयंती मनाई जा रही है। भीमराव रामजी अंबेडकर, बाबा साहेब अंबेडकर नाम से लोकप्रिय थे। बाबा साहेब के नाम से मशहूर डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज में शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य किए हैं। बाबा साहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। डॉ. अंबेडकर को हमेशा ही उनके अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के लिए जाना जाता रहा है।

Leave a Comment