ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन के 78वाँ स्थापना दिवस पर पंजाब नैशनल बैंक के कर्मचारी वृद्धाश्रम में मनाया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन के 78वाँ स्थापना दिवस पर पंजाब नैशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन (यूपी) के सदस्यों ने जिलामंत्री कमलेश सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को वृद्धाश्रम लंगड़पुर छावनी लाइन में वृद्धजनों के बीच फल व मिष्ठान वितरण कर एआईबीईए के स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पंजाब नैशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन(यूपी) के सहायक महामंत्री सत्येन्द्र गुप्ता ने साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत वर्षों में सार्वजनिक बैंकों पर वर्तमान सरकार द्वारा जो आक्रमण हो रहे हैं और इन बैंकों का निजीकरण का प्रयास चल रहा है, उससे हम सभी अवगत हैं।ऐसे चुनौतीपूर्ण काल में एआईबीईए के महामंत्री कॉमरेड वेंकटचलम व उपाध्यक्ष कॉमरेड एम.एम राय के नेतृत्व में जिस बहादुरी से सरकार के दमनकारी नीतियों का मुक़ाबला किया है और सरकार के निजीकरण के प्रयास का प्रतिरोध किया है वह सराहनीय है। कोरोना के समय जिस तरह से देश के समस्त बैंक कर्मचारियों ने अभाव ग्रस्त व गरीब जनता के मध्य जाकर भोजन, मास्क, सेनेटाइजर एवं अन्य समानों का वितरण किया उससे जनता के मध्य बहुत अच्छा संदेश गया और इन कदमों ने एआईबीईए के सामाजिक दायित्व और जनता के प्रति संवेदना को परिलक्षित किया।

Leave a Comment