तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
*अध्यक्ष पद हेतु 11 व सदस्य पद हेतु 49 लोगों ने खरीदा पर्चा
दुद्धी| नगर निकाय चुनाव के नाम निर्देशन पत्रों के बिक्री के पांचवे दिन दुद्धी, रेनुकूट ,पिपरी व अनपरा से अध्यक्ष पद हेतु कुल 11 उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदा वहीं वार्ड सदस्य पद हेतु 49 लोगों ने नामंकन पत्रों की खरीद की | जिसमें अध्यक्ष पद हेतु दुद्धी से 4 ,रेनुकूट से 2 व अनपरा से 5 उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदा वहीं वार्ड सदस्य पद हेतु 7 , रेनुकूट से 6 ,पिपरी 5 व अनपरा 31 लोगों ने पर्चा खरीदा|अध्यक्ष पद के लिए पिपरी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अंजनी कुशवाहा अनपरा से सुभासपा उम्मीदवार मुहम्मद आशिफ दुद्धी से निर्दल उम्मीदवार अनिल कुमार ने नामांकन पत्र समर्थको के साथ किया।दुद्धी नगर पंचायत से
अध्यक्ष पद के लिए कमलेश मोहन ने दर्जनों समर्थको के साथ पर्चा खरीदा।इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम मुक्कमल रहे।






