प्रखंड क्षेत्र केतार में धूमधाम से मनाया गया ईद का त्योहार, अमन चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

हिन्दू मुस्लिम समुदाय ने गले मिलकर दी ईद की बधाई मुखिया समेत कई समाजसेवियों ने दिया एकता व भाईचारे का संदेश।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार
शुक्रवार की शाम का ईद के चांद के दीदार के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार को काफी हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ ईद उल फितर यानी मीठी ईद का त्योहार मनाया गया। शनिवार सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र के केतार, नावाडिह, बेलाबार, पचाडुमर में सुबह से ही बच्चे बूढ़े व नवजवानों ने ईद की नमाज पढ़ने मस्जिद पहुंचे, तत्पश्चात समाजसेवी बबलू सिंह पंकज सिंह एवं मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की बधाइयां दी। इस दौरान खजांची साहिद हुसैन ने बताया कि
मुस्लिम समाज में कई ऐसे फेस्टिवल मनाए जाते हैं, जो बेहद खास और महत्वपूर्ण होते हैं. इन्हीं में से एक त्योहार है ईद का. पूरी दुनिया में ईद को मुस्लिम समुदाय के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. ईद एक साल में दो बार मनाई जाती है. रमजान के आखिरी रोजे के बाद मनाई जाने वाली ईद मीठी ईद या ईद-उल-फितर कहलाती है. दूसरी ईद को बकरीद कहते हैं. रमजान के महीने को बेहद पाक और पवित्र माना जाता है. इस साल 22 अप्रैल को ईद या ईद-उल-फितर मनाई गई. रमजान के पूरे एक महीने मुस्लिम लोग दिनभर व्रत रखते हैं. जब रमजान का महीना समाप्त होता है तो इसके अगले ही दिन ईद मनाई जाती है. ईद के दिन हर तरफ खुशियों का माहौल रहता है. ईद पर लोग सुबह के समय दरगाह में जाकर नमाज़ बढ़ते हैं. एक-दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई देते। मौके पर सदर हकमुदिन, साहिद हुसैन,समिम अंसारी, जस्मुदिन अंसारी,नसीम अहमद,हकीमुद्दीन अंसारी, समाजसेवी बबलू सिंह पंकज सिंह असीम अंसारी उपस्थित थे।

Leave a Comment