बहन को घर से निकलना था डोली और भाई का घर से निकला जनाजा शादी का घर मातम में तब्दील

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ -गढ़वा धुरकी प्रखंड से अखिलेश पासवान कि रिपोर्टगढ़वा धुरकी थाना क्षेत्र के पनघटवा गांव निवासी गरीबा राम के 22 वर्षीय पुत्र रिंकू राम की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बहियार मोड़ के पास शनिवार की सुबह 6 बजे की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र राम के पुत्री की शादी जमुआ गांव में तय हुई थी। जहां बड़े ही धूमधाम से तिलक चढ़ा कर शनिवार की सुबह लौटने के क्रम में बहियार मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तथा अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक राजेंद्र राम के पुत्र बताए जाते है। बताते चले की राजेंद्र राम के यहां 2 दिन पूर्व घायल लड़के की भी तिलक चढ़ गया था। घायल भी अपनी चचेरी बहन की तिलक चढ़ाने जमुआ गया था। लौटने के क्रम में ट्रक की चपेट में आने से भीषण सड़क हादसा हो गया घटना एवं मौत की खबर सुनकर गांव में मातम छा गया उनके घर वालों एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था सांत्वना देने के लिए मृतक के घर मुखिया सगुनी राम, पूर्व जिप सदस्य जानकी सिंह, मनोज सिंह, पूर्व मुखिया पति अखिलेश पासवान, बीडीसी सुरेन्द्र साह, राधेश्याम पासवान, सूचित कुमार सहित काफी संख्या में लोग घर पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढाढस बनाने का प्रयास कर रहे थे, परिजन को क्या पता की शादी की खुशी गम में बदल जाएगा। इस घटना से परिजन काफी आहत हैं।

Leave a Comment