तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। पीजी कॉलेज में संचालित हो रही इग्नू की सत्रांत परीक्षा जून 2023 का औचक निरीक्षण इग्नू कार्यालय वाराणसी के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ संजय कुमार तथा सहायक कुलसचिव योगेश कुमार के द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय में इग्नू की समन्वयक प्रोफेसर (डॉ) सत्येंद्र नाथ सिंह भी उपस्थित रहे। परीक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही थी उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर राघवेंद्र कुमार पांडेय से भी वार्ता की एवं इग्नू के नए सत्र में हो रहे प्रवेश एवं री रजिस्ट्रेशन के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की।






