मारुति अल्टो ने तहसील मोड़ दुद्धी पर बुजुर्ग को मारा धक्का बाल बाल बचें बुजुर्ग

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी सोनभद्र । मारुति अल्टो सवार चालक सायंकाल तहसील मोड़ से गुजरते वक्त असरालु खलीफा उर्फ त्यागी उम्र लगभग 80 वर्ष निवासी वार्ड 11 दुद्धी को टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग घायल हो गए l चालक को मौके पर ही पकड़ा गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी उपचार हेतू लाया गया l जहां बुजुर्ग के हाथ और पैर में चोट लगीं l वाहन चालक और परिजनों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपसी रजामंदी से उपचार उपरांत वाहन चालक को छोड़ दिया l घायल खलीफा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही l वाहन स्वामी छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है l

About the Author

Leave a Reply