तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने स्व जोखन चौधरी के माता के निधन पर श्राद्ध कर्म के लिए आवश्यक सामग्री पहुचाया। इस मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार ने कहा कि घर का एक अकेला कमाऊ व्यक्ति जोखन चौधरी था जिसका मृत्यु बीमारी के कारण पूर्व में होने से परिवार वालों पर दुःख का पहाड़ टूट चुका था, जिससे घर मे विधवा महिला और बच्चे का कोई सहारा नही रहा, इनके गरीबी तंगी से जूझते परिवार को देखते हुए। मुखिया प्रमोद कुमार ने, चावल,आटा, रिफाइन तेल,चीनी तथा आर्थिक सहयोग भोज की सामग्री इत्यादि दी है । ताकि जोखन की माँ की भोज कार्यक्रम सही से हो सके।






