तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में मनबढ़ युवकों ने एक व्यवसायी के दुकान पर गाली गलौज कर धमकी दिया। बुधवार को बीडर गांव में स्थित एक महेन्द्रा मैजिक शो रूम व सरिया सीमेंट दुकान के मालिक विद्यासागर जायसवाल के दुकान पर पहुँच कर मनबढ़ युवक रजनीश पटेल अपने साथियों के साथ धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित व्यवसायी विद्यासागर ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया लेकिन मनबढ़ युवक के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं किया गया। जिससे व्यापारी बंधुओं में आक्रोश व्याप्त है।






