प्रधानमंत्री के दौरे में वाराणसी वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी को ट्रक ने कुचला मौके पर ही दर्दनाक मौत…

तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

सोनभद्र से वाराणसी प्रधानमंत्री की ड्यूटी में जा रहे सिपाही की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी होती सोनभद्र पुलिस मथुरा में शोक की लहर दौड़ गई मृतक सिपाही जिले के घोरावल कोतवाली में तैनात था और वाराणसी ड्यूटी में जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार आगामी 7 जुलाई को पीएम मोदी वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का मंदिर जगत वाराणसी के आसपास के जनपदों से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है इसी क्रम में जिले के घोरावल कोतवाली में तैनात सिपाही विवेक बरनवाल (38) की वीआईपी ड्यूटी वाराणसी भी लगी थी जिसके लिए वह मोटरसाइकिल से पुलिस लाइन से वाराणसी जा रहा था। सिपाही विवेक अपनी बाइक से रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के चंडी तिराहा के पास क्रासिंग पर पंहुचा ही था कि बेकाबू ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। ट्रक से टकराकर सिपाही विवेक बाईक से दूर जा गिरा। इस दौरान ट्रक ने उसको बुरी तरह कुचल दिया। जिससे सिपाही विवेक बरनवाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का दर्दनाक पहलु ये रहा कि ट्रक के कुचलने पुलिस कर्मी शरीर दो हिस्सों में बंट गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचनाने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

:- सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिसकर्मी की मौत के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि एक दुखद घटना हुई है 2020 बैच का सिपाही विवेक बरनवाल जो बनारस वीआईपी ड्यूटी में प्रधानमंत्री की ड्यूटी में जा रहा था ट्रक से दुखद एक्सीडेंट हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विवेक बरनवाल ग्राम तुगला अहिबारन राय बंकुल थाना खामपार जिला देवरिया का रहने वाला था। वर्तमान में घोरावल कोतवाली में तैनात था।

Leave a Comment