मेडिकल सुपरीटेंडेंट दीपक गुप्ता श्री अमरनाथ यात्रा वेलफेयर सोसाइटी के लंगर में सेवा करने पहुंचे — गोयल

IMG-20230706-WA0026

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

दीपक गुप्ता बोले शिव ही सत्य है शिव ही सनातन है शिव भक्तों की सेवा करने से बहुत आनंद आया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

जम्मू 5 जुलाई / श्री अमरनाथ जी यात्रा वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजकुमार गोयल ने आज जम्मू में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि
आज हमारे जम्मू कश्मीर में जिस प्रकार बाबा श्री बर्फानी अमरनाथ की यात्रा पर देश विदेश से शिवभक्त आ रहे हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आज जम्मू में शिव भक्तों द्वारा महाकुंभ का मेला लगा हो जिस जनसैलाब में शिवभक्त आ रहे हैं पहले कभी नहीं आए इस बार यात्रियों की संख्या दश लाख से पार हो जाएगी हमारे जम्मू कश्मीर में आ रहे तमाम शिव भक्तों का हम और हमारे स्वयंसेवक बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत कर रहे हैं और जितने भी ज्यादा यात्रा पर लोग यात्री शिवभक्त आते हैं हमारे यहां का टूरिज्म और छोटे छोटे दुकानदार उनकी बिक्री भी बढ़ती है और उन्हें रोजगार भी मिलता है आज मैं धन्यवाद करना चाहता हूं जम्मू कश्मीर प्रशासन का कि उन्होंने इस बार यात्रा सवा महीने से बढ़ाकर 62 दिन कर दी है उससे यहां के तमाम व्यवसाई दुकानदारों का मेहनत मजदूरी करने वालों का व्यापार बढ़ रहा है और उन्हें रोजगार मिल रहा है आपको बता दें कि भगवती नगर बाबा पूर्ण नाथ मंदिर में में श्री अमरनाथ जी यात्रा वेलफेयर सोसायटी द्वारा एक विशाल लंगर भंडारे का छठे दिन लगातार आयोजन किया जा रहा है अमरनाथ यात्रा पर आए शिव भक्तों के लिए आज छठे दिन हजारों की संख्या में मंदिर परिसर में लंगर के लिए पहुंचे शिव भक्तों को उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें खाना भोजन आदि की व्यवस्था की गई है

इस मौके पर शिव भक्तों की सेवा करने के लिए जम्मू मेडिकल सुपरीटेंडेंट श्री दीपक गुप्ता जी जोकि कैंसर हॉस्पिटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मैं कार्यरत हैं ने लंगर का उद्घाटन किया इस मौके पर जम्मू भगवती नगर वार्ड के निगम पार्षद सरदार सुच्चा सिंह भी
उपस्थित थे जिसमें लंगर संचालक मातृशक्ति मीणा काक और टी के कांक जी ने सनातन संस्कृति की तर्ज पर
एसएसपी सुखदेव भसीन तथा अन्य पदाधिकारियों का तिलक लगाकर वह माता की चुनरी भेंट कर स्वागत किया इस मौके पर लंगर का रिबन काटकर लंगर का उद्घाटन किया और अपने हाथों से आए शिव भक्तों को एसएसपी सुखदेव भसीन ने भोजन लंगर वितरित किया

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए जम्मू मेडिकल सुपरीटेंडेंट श्री दीपक गुप्ता जी ने कहा कि श्री अमरनाथ जी यात्रा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित लंगर में मैंने देखा किस प्रकार यहां पर साफ सफाई खाने पीने की किसी भी प्रकार की कोई शिव भक्तों को कमी नहीं है मानवता की जीती जागती मिसाल यहां इस लंगर में देखने को मिली और मैंने अपने हाथों से शिव भक्तों को भोजन लंगर आदि वितरित कर अपने आप को धन्य किया और मन को शांति मिली

डॉ गुप्ता ने कहा कि यहां आकर ऐसा लग रहा है शिव ही सत्य है शिव ही सनातन है शिव ही आदि है भोले की शक्ति अपरंपार है यहां आने पर बड़ा ही आनंद प्राप्त हो रहा है हमारे जम्मू कश्मीर में भाईचारा इंसानियत की एक मिसाल दी जाती है और अतिथियों को यहां बड़ा ही मान सम्मान सम्मान व प्यार दिया जाता है

इस मौके पर श्री अमरनाथ जी यात्रा वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजू चंदेल ने कहा कि भगवती नगर के हमारे लंगर में देश भर से आए शिव भक्तों को चिकित्सा सेवा रुकने के लिए नहाने स्नान करने भोजन आदि की व्यवस्था का विशेष प्रबंध किया गया है सबसे पहले सुबह शिव भक्तों को नाश्ते में चाय बिस्किट ब्रेड आदि दिया जाता है सुबह ब्रेकफास्ट में छोले भटूरे और देसी घी का हलवा आदि दिया जाता है दोपहर में बेहतरीन शुद्ध वैष्णो लंच दिया जाता है रात्रि में डिनर भोजन आदि की व्यवस्था की जाती है इस प्रकार 24 घंटे श्री अमरनाथ जी यात्रा वेलफेयर सोसायटी द्वारा लंगर चलाया जा रहा है जो पूरी तरह निशुल्क है लंगर प्रांगण में साफ-सफाई आदि का पूरा ख्याल रखा जाता है पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी की हुई है लंगर पूरे 62 दिन चलेगा दिन रात शासन-प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार सभी नियमों का पालन किया जा रहा है लंगर में और किसी भी चीज की कोई कमी नहीं रखी गई है श्री अमरनाथ जी यात्रा सोसायटी द्वारा

इस मौके पर जम्मू भगवती नगर के निगम पार्षद सरदार सुच्चा सिंह ने कहा कि श्रीअमरनाथ जी यात्रा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भगवती नगर में ही लंगर चलाया जा रहा है
जिसमें हमने देखा कि तमाम शिवभक्त बड़े ही मजे के साथ लंगर का प्रसाद चक रहे हैं और लंगर लगाने वालों से बहुत ही खुश हैं उन्हें तमाम तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं यह एक अच्छा कदम है संगठन द्वारा जो शिव भक्तों को यहां आने पर इस कदर अपना प्यार व्यस्त ने निछावर कर रहे हैं मानव जैसे उनके घर में कोई रिश्तेदार आ गए हो

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply