सपा की नवनिर्वाचित महिला जिला अध्यक्ष का हुआ स्वागत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी / सोनभद्र

गोंडवाना भवन दुध्दी में वृहस्पतिवार को पुर्व विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा सरोजा देवी के अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित महिला जिला अध्यक्ष गीता गौर जी का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष महिला सभा ने दुध्दी विधानसभा कि महिलाओं को संगठन मजबूत करने तथा संगठन में सर्व समाज के लोगों को सम्मान देकर संगठन विस्तार करने की सलाह दी। साथ ही अपने सम्बोधन में महगाई, शिक्षा ,महिलाओं के अधिकार तथा महिलाओं के समस्याएं आदि पर विस्तार से चर्चा किया । उक्त अवसर पर दुध्दी विधानसभा क्षेत्र के कोने कोने से महिलाएं उपस्थित रहीं। मुख्य रूप से शीला मरावी ,सुषमा सिहं जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर, सोनी सिंह निर्मला देवी BDC . सरिता देवी मंजू देवी, नसिमा बानों, फुलमत राजकुमारी ,चमेली देवी ,बासमती, इंदु आशा रावत दुध्दी नगर अध्यक्ष,आभा देवी, रिकी देवी ,कौश्लया देवी, सुनीता ,पूनम,संगीता, रतना यादव राधा देवी .शकुंतला यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment