ग्राम प्रधान ने सौंपी लाभार्थियों को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-मुन्ना लाल जायसवाल
चोपन / सोनभद्र

स्थानीय ब्लॉक चोपन के ग्राम पंचायत कनहरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रधान मंत्री के आह्वान पर ग्राम प्रधान धनेश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास के दस लाभार्थियों को चाभी सौंपी।इस दौरान ग्राम प्रधान ने कहा की गरीब आदिवासियों को पक्का मकान देना सरकार की प्राथमिकता में रही है जिसे सरकार पूरा कर रही है।पंचायत सहायक अंकित कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत में जितने भी चिन्हित लाभार्थी है उन्हे आवास की सुविधा मिलेगी। कहा की सरकार की आलोचना करने वाले खुद आदिवासियों के साथ छल किए और उनके अधिकारों से वंचित रखा लेकिन वर्तमान सरकार का लक्ष्य है की उनकी गरीबी दूर की जाए उनकी आय बढ़ाया जाए। महिलाओ को स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है।आदिवासियों को वनाधिकार का पट्टा दिया जा रहा है।बिजली पानी की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है।मौके पर ,अंकित कुमार,संजय गुर्जर ,हरिकेश्वर पनिका ,रामदयाल गोड़, सदीक मोहम्मद,ईश्वर प्रसाद ,आवास पात्र लाभार्थि उपस्थित रहे।

Leave a Comment