तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गुलालझारिया गांव में एक अनियंत्रित ट्रक पलट गई। ट्रक के चालक बाल बाल बचा। वृहस्पतिवार को सागोबांध से दुद्धी जा रही गेंहू लदे ट्रक अनियंत्रित होकर गुलालझारिया गांव में पलट गई। गेहूं लदे ट्रक पलटने पर चालक बाल बाल बच गया। कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी चालक ब्रह्मानन्द ने बताया कि हर घर नल जल योजना द्वारा सड़क किनारे खोदे गए गढ्ढे को ठीक से नहीं भरने की वजह से समझ नहीं आया। ट्रक बिल्कुल उसी में समा गई। जैसे ही ट्रक अनियंत्रित हुई कुछ समझ नहीं आया और पलट गई। किसी को कोई हानि होने की सूचना नहीं है।






