तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय इनरव्हील क्लब द्वारा नगर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्षा अमिता वर्मा ने बताया कि 10 जुलाई से 15 जुलाई तक 100 पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिसे नगर के अलग अलग हिस्सों में पौधरोपण किया गया। उन्होंने बताया कि वन विभाग से नर्सरी का पौधा लेकर कस्बा के अलग-अलग हिस्सों में पौधरोपण किया गया। इस दौरान तारा जायसवाल, लीना, मनोरमा, राखी जायसवाल एवं एडिटर माधवी जायसवाल मौजूद रहे।







