तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – अशोक केशरी
कौशाम्बी –
यूपी के कौशाम्बी जिले में किसी बात को लेकर युवक पर बम और गोली से हमला हुआ है,हमले में युवक घायल हो गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और जांच में जुट गई है।
घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव की है जहा किसी बात को लेकर युवकों ने एक युवक पर बम से हमला कर दिया और फायर करते हुए पास खड़ी एक बाइक को लेकर फरार हो गए,हमले में एक युवक घायल हो गया,घटना की सूचना पर संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हररायपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा और जांच में जुटी हुई है,घटना किस कारण से हुई है इसका पता नही चल सका है।






