तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय कस्बा के जीआईसी खेल मैदान पर क्रिकेट खेलते समय एक युवक करेंट से झुलस कर गंभीर हो गया। रविवार को तड़के सुबह करीब साढ़े छः बजे डिग्री कालेज के बगल में जीआईसी खेल मैदान पर क्रिकेट खेलते समय गेंद बाउण्ड्रीवाल के भीतर चल गया। गेंद को लेने के लिए युवक रजा रेहान खान 20 पुत्र इमरान खान निवासी दुद्धी जैसे ही बाउंड्रीवाल पर चढ़ा की 33 हजार केवीए का करेंट सिर के बाल में आ गया। करेंट लगते ही युवक के बाल झुलस गए। बाल से धुंआ निकलते देख सभी खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। खिलाड़ियों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया। जहाँ झुलसे युवक का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। केंद्र अधीक्षक चिकित्सक डॉ साह आलम अंसारी ने बताया कि युवक की हालत में सुधार है। अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।






