तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी,सोनभद्र- नगर में 14 से 21 जूलाई तक चलाये जा रहे महासफाई अभियान के तहत नगर के कई हिस्सों में वृहद सफाई कराई गई। चेयरमैन कमलेश मोहन एवं सभासदों की अगुवाई में दर्जनों सफाईकर्मियों की टीम ने नगर के शिवाजी तालाब, टाऊन क्लब खेल मैदान एवं जीआईसी रोड पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। चेयरमैन श्री मोहन ने कहा कि स्वच्छ भारत, सुंदर भारत की कल्पना को हम नगरवासी मिलकर अपने शहर में साकार करेगें। उन्होंने सुबह सड़कों व गलियों में सफाई होने के पश्चात कूड़े-कचरे सार्वजनिक जगहों पर कदापि न फेंकने की अपील की और कहा कि हम सब एक जिम्मेदार शहरी के रूप अपने आसपास के स्थान को स्वच्छ एवं सुंदर रखें। जिससे कि आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हमारा नगर स्वच्छता सर्वेक्षण में भी शीर्ष स्थान अर्जित कर सके। इस मौके पर सभासद प्रेमनारायण सिंह मोनू,धीरज जायसवाल, सोनू खान,राकेश आजाद, निरंजन कुमार,आमेश अग्रहरि, शाहिद, अन्नू,आनंद कुमार,मोहित अग्रहरि,अंका, जितेन्द्र,उमेश आदि लोग उपस्थित रहे।






