कनहर विस्थापित परिवार को लेकर एसडीएम दुद्धी सुरेश रॉय ने बैठक किया

IMG-20230719-WA0074

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। स्थानीय तहसील सभागार में सिचाईं विभाग के अधिकारियों के साथ कनहर विस्थापित परिवार को लेकर एसडीएम दुद्धी सुरेश रॉय ने बैठक किया। मंगलवार को बैठक करते हुए एसडीएम सुरेश रॉय ने डूब क्षेत्र के विस्थापित परिवार को मिलने वाले पैकेज एवं डूब क्षेत्र के गांव को खाली कराने को लेकर जानकारी लिया। बैठक के दौरान सिचाईं विभाग के अधिकारियों व लेखपालों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बांध के 255 लेबल तक डूबने वाले गांव के लोगों को तत्काल हटाया जाए। 1044 परिवार के तीन पीढ़ियों के विस्थापित परिवार को दिए गए धनराशि वाले परिवार को तत्काल हटाया जाए। जिन छूटे हुए परिवार के लोंगो का नाम सूचीबद्ध है। उन्हें पैकेज का लाभ नहीं मिला ऐसे लोगों को आवासीय प्लॉट आवंटित कर गाँव से हटाया जाए। जिसमें बुजुर्ग, विधवा, बीमारी से ग्रसित परिवार को प्रथम वरीयता में रखा जाए। टापू पर निवास करने वाले परिवार को रास्ता का विकल्प दिया जाए। सभी डूब क्षेत्र के लोगों को गांव से हटाकर दूसरे जगहों पर शिफ्ट करें। ताकि बांध में बाढ़ की पानी कभी भी बढ़ सकता है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता रामआशीष, रवि श्रीवास्तव, दिग्विजय, नंदलाल, आशुतोष मिश्रा, आलोक यादव, सियाराम, सर्वजीत के अलावा डूब क्षेत्र के लेखपाल मौजूद रहे।

सिंचाई विभाग की अधिग्रहित भूमि पर खेती किया तो होगी कानूनी कार्यवाई
दुद्धी। अमवार चौकी में मंगलवार को कनहर डूब क्षेत्र के विस्थापितों व प्रशासन के बीच डूब क्षेत्र में कृषि कार्य को लेकर बैठक किया गया। दुद्धी कोतवाल नागेश सिंह ने विस्थापितों से कहा कि कनहर डूब क्षेत्र में सिचाई विभाग के द्वारा अधिग्रहित भुमि पर कोई कृषि कार्य न करे। कनहर नदी मे कभी भी बाढ़ आ सकता है, जिससे जन- धन का नुकसान हो सकता है। अगर कोई भी विस्थापित कनहर डूब क्षेत्र में सिचाई विभाग के द्वारा अधिग्रहित भुमि पर किसी प्रकार का कृषि कार्य करेगा तो कानुनी कार्यवाही किया जायेगा। इस मौके पर चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव, ग्राम प्रधान भीसूर दीनानाथ, रामलाल, कमता प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि अमवार सुभाष भारती, ईश्वर प्रसाद निराला, फनेश्वर जयसवाल, रामस्वार्थ, इकबाल, सुधीर शर्मा, मोती यादव सहित अन्य विस्थापित मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply