एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तेश्वर महादेव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन श्रोताओं ने भजन का खूब लिया आनन्द

image_editor_output_image-1492889605-1689771212658

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

शक्तिनगर – सोनभद्र

एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित शक्तेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर संचालन समिति द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में गायक श्री दीपक वर्मा सहित श्री सक्षम उपाध्याय (तबला वादक) एवं श्री दिलीप कुमार (ढोलक वादक) द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख सिंगरौली ने भजन गायक श्री दीपक वर्मा का स्वागत एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशोक सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन), मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष एवं श्री प्रबोथ कुमार, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) , श्री मोहित कपूर (कमेटी उपाध्यक्ष), श्री सूर्यकांत साहू, श्री जेपी कुशवाहा, (सचिव), श्री एस के सिंह, संयुक्त सचिव, श्री संजीव कुमार, कार्यसमिति सदस्य श्री प्रभुनाथ, श्री अमरेश पांडेय, श्री सीएस जोशी, श्री विजय दुबे, श्री राम प्रकाश मिश्रा, श्री अखिलेश पांडेय आदि अनेक भक्त श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा भजन संध्या का भरपूर आनंद लिया।

About the Author

Leave a Reply