पंचायत क्षेत्र की हर कच्ची सड़क पक्की में तब्दील होगी : मुखिया मूंगा साह

IMG-20230721-WA0010

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार प्रखंड अंतर्गत मुकुन्दपुर पंचायत के मुखिया मूंगा साह ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया ताली गांव में वीरनाथ से लेकर दुर्गा मंडप तक दो लाख पच्चास हजार रुपए की राशि से बनने वाले पीसीसी सड़क का शिलान्यास। इस मौके पर मुखिया मूंगा साह ने कहा कि पूर्व से ग्रामीणों की मांग थी कि जर जर और कीचड़ नूमा सड़क से निजात दिलाते हुए पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाय। जिसे ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए 15 वें वित से लगभग दो लाख पचास हजार की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का विधिवत पूजा पाठ कर शिलान्यास किया गया।उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ग्रामीणों को एक नया सड़क मिलेगा एवं पंचायत क्षेत्र की हर ओ सड़क बनेगा जो कच्ची व कीचड़ नूमा है। मौके पर दिनेश गुप्ता, दीनानाथ साह, मणिलाल गुप्ता,रामवतार चंद्रवंशी,संभू साह, माणिक चंद्र गुप्ता अन्य उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply