साढ़े सात करोड़ की लागत से बनेगा नलजल योजना दो हजार घरों तक पहुंचेगी पानी:भाजपा विधायक भानू

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार: 81विस सभा के भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना का शिलान्यास दिन शुक्रवार को केतार प्रखंड अंतर्गत परती पंचायत में पीएचडी विभाग से सात करोड़ पच्चास लाख की लागत से बनने वाली नल जल योजना का शिलान्यास विधिवत पूजा पाठ कर परती गांव के ग्रामीण परमत उरांव एवं विष्णुदयाल प्रजापति के हाथों नारियल तोड़वा कर किया। वहीं विधायक श्री भानू प्रताप शाही ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए यथा संभव प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि परती पंचायत हमारा पंचायत है और इस पंचायत का मै बेटा भाई भतीजा हूं। चाहे सुख हो दुःख हो या त्योहार हो मैं विधायक बन कर इस क्षेत्र में नहीं बल्कि एक परिवार बन कर आप सबों के बीच आता हूं, उन्होंने कहा कि आज भी मैं इस क्षेत्र में आया हूं तो खाली हाथ नहीं बल्कि 7.5000000 करोड़ का नल जल योजना जो परती कोठार से लेकर बत्तो तक नल से पानी पिलाने के संकल्प के साथ यहां आया हूं। श्री भानू प्रताप ने कहा कि मैं अपने समय में परती पंचायत में 1500 सौ चापाकाल लगवाकर पानी की संकट को दूर करना चाहा लेकिन 2000 हजार घर होने की वजह से बहुत घर तक पानी नहीं पहुंच पाया,इस लिए आज अस्थाई समाधान को लेकर आया हूं, जिसमे परती कोठार से लेकर बतो तक 82 स्थानों पर बोरिंग कर 2000 घरों तक नल से पानी पहुंचाने के संकल्प के साथ शिलान्यास किया गया। जिससे पानी का कष्ट दूर होगा। विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि मुझे विधायक बनने से पहले यहां इस क्षेत्र में स्कूल, अस्पताल,रोड,बिजली नहीं था हमसे पहले बहुत विधायक हुए लेकिन कोई भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं किया, और जब से मैं विधायक हूं इन सभी सुविधाओं से क्षेत्र की विकास जगमगा उठ रहा है जिसे देख विपक्षी पार्टियों का पेट में दर्द हो रहा है इस लिए आने वाले समय में मुझे हराना चाह रहा है इस क्षेत्र का हक लूटना चाह रहा है जो हमारे क्षेत्र की जनता आने वाले समय में उनको करारा जवाब के साथ धक्का मार कर भगायेगी।
मौके पर जीपo ज्वाला प्रसाद, मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, मुखिया मुन्नी देवी, सतेंद्र ठाकुर, संतोष प्रजापति,अखिलेश सिंह, सीताराम जयसवाल, नागेंद्र प्रजापति, सहित काफी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment