सड़क हादसे में कार को बिना कार्रवाई किए पुलिस ने छोड़ा

IMG-20230721-WA0057

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – पंकज साहू

बभनी / सोनभद्र

चल रहे उपचार के कारण परिजन अबतक नहीं दे सके कोई तहरीर।

थानाध्यक्ष से बात किए जाने के बाद आधे घंटे के बाद रास्ते से कार को पुन: थाने बुलवाया।

बभनी। थाना क्षेत्र के समीप ब्लाक संसाधन केंद्र व जनता महाविद्यालय के मध्य लगभग एक सप्ताह पूर्व तीव्र गति से आ रही कार ने जनता महाविद्यालय के तीन छात्रों को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे तीनों छात्र मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के पश्चात परिजनों व स्थानीय लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया और पुलिस के द्वारा दुर्घटना करने वाली कार को थाने परिसर में खड़ी कराई गई थी।जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था जिन बच्चों का उपचार अभी चल ही रहा था कि थानाध्यक्ष बभनी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में थाने में खड़ी कराई गई कार को दलालों की सांठ-गांठ से छोंड़ दिया। थानाध्यक्ष से बात कर कार छोड़े जाने के मामले की जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि पीड़ित द्वारा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है जब तहरीर दी जाएगी। जब इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.अमरदेव पांडेय से संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

About the Author

Leave a Reply