शानदार पहल! सीसीटीवी कैमरे से लैस हुई सांसद चौराहा के आसपास की दुकानें

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। सोमवार को शहर के सांसद चौराहा के आसपास सीओ सिटी गौरव कुमार के नेतृत्व में दुकानदारों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य किया गया। इस सराहनीय पहल से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को भी मदद मिलेगी। इस कार्य का स्थानीय लोगों ने भी समर्थन किया।
सांसद चौराहा के आसपास के दुकानदारों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आए दिन चोरी के मामले बढ़ गए थे। इस वजह से दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा था। इसके बाद सीओ सिटी गौरव कुमार के नेतृत्व में दुकानदारों ने सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया। बता दें की, कैमरे लग जाने से दुकानदार निश्चिंत होकर अपना कार्य कर सकेंगे। इस पहल को शहर की अन्य बाजार के दुकानदार भी अमल में ला सकते हैं। कैमरा लगवाने के दौरान मौके पर सांसद चौराहे के आसपास के दुकानदार गौरव प्रताप राय, ज्ञानप्रकाश, अर्पित , अजय यादव , विशाल, समीर व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]