तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी- कोतवाली क्षेत्र के निमियाडीह गांव में दो समुदाय के बीच देवी स्थान व कब्रिस्तान भूमि का कोर्ट में चल रहे विवाद को देखते हुए, अधिकारियों ने विवादित स्थल पर मोहर्रम के अखाड़ा प्रदर्शन समेत सभी आयोजनों पर रोक लगा दी है। सोमवार को निमियाडीह में पहुंचे एसडीएम सुरेश राय व कोतवाल नागेश सिंह संजय सिंह ने दोनों पक्षों की हुई भी पैमाइश के बाद मामला कमिश्नरी पहुंच गया। जिसके मद्देनजर प्रशासन ने उसपर रोक लगा दी। अधिकारियों ने कहा कि विवादित स्थल के अलावा किसी निर्विवाद स्थान का चयन कर लें और प्रशासन को सूचित कर दें।






